हरिद्वार। जिन साहब ने राशन विक्रेताओं के कमीशन के पैसे रिलीज करने हैं वह 20% पर अड़े हुए हैं ,और राशन विक्रेता 15% पर अड़े हुए हैं इसीलिए काफी समय का राशन दुकानदारों का पैसा आज तक अटका पड़ा है। हरिद्वार जनपद में 750 से ज्यादा राशन विक्रेता है, इन सभी राशन विक्रेताओं को केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से सस्ता राशन व निशुल्क राशन गरीबों को दिए जाने पर सरकार की तरफ से कमीशन प्राप्त होता है, और यह कमीशन तभी प्राप्त होता है ,जब इस कमीशन को लेने के लिए राशन विक्रेता दुकानदार जिला पूर्ति कार्यालय में बाकायदा पूजा अर्चना करने पहुंचे हालांकि पूजा अर्चना के लिए राशन विक्रेताओं के कुछ नेताजी भी बीच में अपना काम कर लेते हैं।

अभी दो दिन पूर्व ही राशन गोदाम से करीब 20 ,25 राशन विक्रेताओं का एक दल नेताजी के नेतृत्व में जिला पूर्ति कार्यालय की तरफ रवाना हुआ था ।बताया जाता है की मामला फिलहाल अभी सुलझा नहीं है लेकिन शीघ्र सुलझने की उम्मीद बताई जा रही है क्योंकि कई महीने का बकाया धन राशन विक्रेताओं को मिलना है ,जो प्रत्येक राशन विक्रेता के हिस्से में जहां लाख रुपए से ऊपर आएगा वहीं जिला पूर्ति कार्यालय के कर्णधारों के हिस्से में भी अच्छा खासा इजाफा होगा, हालांकि रिशवत खोरी के चक्कर में अभी पिछले दिनों हरिद्वार के जिला पूर्ति अधिकारी रिशवत लेते पकड़े गए और साहब बड़ी हवेली की शोभा बढ़ा रहे हैं। लेकिन विभाग तो विभाग है, वहां कोई काम बिना दान दक्षिणा के हो जाए यह संभव नहीं है ,जब राशन विक्रेताओं को कमीशन प्राप्त हो जाएगा और जिला पूर्ति कार्यालय में 20% पहुंच जाएगा हम इसकी सूचना आपको उपलब्ध अवश्य करायेगे।
