
*अपर मेलाधिकारी ने ज्वालापुर, शिवालिक नगर और बहादराबाद क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण*
*पथरी रोह नदी पर निर्माणाधीन सेतु का स्लैब कार्य 20 दिसंबर तक पूरा करने का कार्यदायी संस्था ने दिया भरोसा*
*गुणवत्ता से समझौता न करने और कमियाँ मिलने पर तत्काल सुधार के निर्देश*
हरिद्वार
कुम्भ मेला-2027 की तैयारी के लिये विभिन्न क्षेत्रो में बड़े पैमाने पर संचालित अवस्था अपना विकास के कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इन निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के लिए मेला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशानुसार वरिष्ठ अधिकारी नियमित रूप से निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा ले रहे हैं।

इसी क्रम में शनिवार को अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने ज्वालापुर, शिवालिक नगर एवं बहादराबाद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं सड़क सुधार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्धारित समयसीमा का पालन करने तथा गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

