जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 35 क्षेत्रों एवं संस्थाओं के लिए नामित किए नोडल अधिकारी
जनपद के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों तथा गंगा घाटों पर जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनों की सहभागिता से संचालित होगा

विशेष सफाई अभियान सभी नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन जीपीएस लोकेशन सहित सफाई से पहले और बाद की फोटो स्वच्छता कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप ग्रुप में उपलब्ध कराने के निर्देश, कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 8273371714
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों तथा गंगा घाटों में आगामी कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर, 2026 तक वृहद स्वच्छता अभियान संचालित किया जाएगा।
इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा आवश्यक आदेश जारी किए गए हैं। अभियान के प्रभावी संचालन, निगरानी एवं समन्वय के लिए जिलाधिकारी ने जनपद के 35 विभिन्न क्षेत्रों, संस्थाओं एवं विभागों के लिए नोडल अधिकारी नामित किए हैं। यह अभियान उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड, के आदेशों के अनुपालन के क्रम में भी यह अभियान आयोजित किया जा रहा है।

इस अभियान के अन्तर्गत जनपद स्तर पर सम्मानित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, शैक्षणिक संस्थानों, सन्त समाज, व्यापार मण्डल, औद्योगिक इकाइयों, राजनीतिक संगठनों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों, संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों एवं गंगा घाटों का आवंटन करते हुए निम्नानुसार नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
