कामाख्या न्यूज
हरिद्वार: तीर्थ नगरी को साफ, स्वच्छ एवं सुन्दर बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान जारी है। इसी क्रम में शनिवार आपदा प्रबंधन, आदर्श सेवा समिति, डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स और गंगा सभा के प्रतिनिधियों के साथ नगर निगम के सयुक्त तत्वाधान में राम घाट एवं कश्यप घाट के समीप स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने बताया कि जिले में निरंतर स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने हरिद्वार में आने वाले श्रद्धालुओं एवं क्षेत्र वासियों से अपील की है कि तीर्थ नगरी में स्वच्छता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग करे तथा कूड़ा कचरा खुले स्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर न फैंके।
