विष्णु घाट रेलवे स्टेशन के पास स्थित काली कमली क्षेत्र में एक मकान अचानक गिर जाने से चार लोग उसके मलबे में फँस गए।

घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस मायापुर की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची और बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

टीम ने त्वरित एवं कुशल कार्रवाई करते हुए मलबे में फँसे सभी चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फँसे हुए व्यक्तियो में एक व्यक्ति बीमार व चलने में असमर्थ था जिसको फायर सर्विस टीम द्वारा स्ट्रेचर की सहायता से बाहर निकला गया
