अवैध नशे की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई तेज करने के दिए गए निर्देश, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश
अपराधिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही पर रहेगा फोकस

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 पुलिस कार्मिकों को ‘एम्पलाई ऑफ़ द मंथ’ का प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का स्पष्ट संदेश, विवेचना में किसी भी प्रकार की शिथिलता बरतने पर संबंधित थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी की तय की जाएगी सीधी जवाबदेही

