तीर्थ नगरी हरिद्वार का हर शिवालय भोलेनाथ के जयकारों से गूँज रहा है , बाबा भोलेनाथ की ससुराल दक्षेश्वर महादेव का नजारा देखने वाला है। भगवान शंकर की ससुराल दक्षेश्वर महादेव मंदिर में देर रात्रि से ही भक्तो का सैलाब उमड़ने लगा था यहाँ लम्बी लम्बी लाइनों में शिव भक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे है।
मान्यता है कि सावन मास में शिव अपनी ससुराल कनखल स्थित दक्ष मंदिर में ही रहते है और इस दौरान जो भी यहाँ पर भोलेनाथ की पूजा अर्चना करता है उसकी सभी मनोकामनाए पूरी होती है।

हरिद्वार के अन्य शिव मंदिरों में भी श्रद्घालुओं की लम्बी लम्बी कतारें जलाभिषेक के लिए लगी हुई हैं। शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा नगर के हर शिवालय पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए है।
