*कंपनी के उच्चाधिकारी/मैनेजिंग डायरेक्टर बनकर व्हाट्सप्प के माध्यम से की गई थी करोड़ों की साइबर ठगी*
*प्रोजेक्ट के एडवांस पेमेंट एवं अन्य भुगतानों के नाम पर कंपनी के जनरल मैनेजर को विश्वास में लेकर विभिन्न बैंक खातों में कराई गई धनराशि ट्रांसफर*
*तकनीकी विश्लेषण एवं मैनुअल इनपुट के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस टीम ने कोलकाता पहुंचकर अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
*अभियुक्त के कब्जे से 02 मोबाइल फोन, 04 सिम कार्ड एवं 01 एचपी लैपटॉप बरामद*
*लैपटॉप से विभिन्न कंपनियों/संस्थाओं के एडिटेबल दस्तावेज, बैंक लोन आवेदन, आधार कार्ड व पैन कार्ड की प्रतियां तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद*
*प्रकरण में पूर्व में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में आरोप-पत्र किया जा चुका है दाखिल*
*प्रकरण में शामिल अन्य व्यक्तियों एवं साइबर अपराध नेटवर्क के संबंध में जांच एवं आवश्यक कार्रवाई जारी
