मंदिरों, झांकियों एवं शोभायात्राओं के दौरान सुरक्षा, शांति एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी
हरिद्वार। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर 04 सितंबर 2026 को जनपद हरिद्वार में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विभिन्न क्षेत्रों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं।

मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी हरिद्वार
जन्माष्टमी के अवसर पर जनपद के मंदिरों में पारंपरिक रूप से झांकियां सजाई जाती हैं, देर रात तक पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं तथा कई स्थानों पर शोभायात्राएं भी निकाली जाती हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है।
