हरिद्वार
इसी क्रम में उपायुक्त गढ़वाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी व वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के साथ जगजीतपुर पुलिस चौकी के पास दूध के पांच नमूने प्रयोगशाला में जांच हेतु लिए गए , दो मिल्क सप्लायरों को बगैर फूड लाइसेंस के कार्य करने पर नोटिस जारी किया गया,

(कैडबरी डेरी मिल्क चॉकलेट एजेंसी पर भी शिकायत मिलने पर छापा । शिकायत वाली चॉकलेट के बैच की सभी चॉकलेट मार्केट से हटाने के एजेंसी मालिक को दिये निर्देश)
कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट की शिकायत मिलने पर सराय रोड स्थित चॉकलेट डिस्ट्रीब्यूटर एजेंसी का निरीक्षण टीम द्वारा किया गया, निरीक्षण में स्टोरेज चिलिंग चैंबर और सप्लाई की बारीकी से जांच की गई। शिकायत से संबंधित चॉकलेट के बैच नंबर से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई उक्त डिस्ट्रीब्यूटर एजेंसी द्वारा संबंधित बैच नंबर का चॉकलेट कहां कहां सप्लाई किया गया है उसकी भी पड़ताल की गई और डिस्ट्रीब्यूटर एजेंसी को मार्केट में सप्लाई एवं विक्रय किए गए संबंधित बैच नंबर के सभी चॉकलेट के पैकेट को कल शाम तक मार्केट से हटाने की और आदेश के अनुपालन की रिपोर्ट कल तक विभाग में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही डिस्ट्रीब्यूटर एजेंसी को संबंधित बैच नंबर के चॉकलेट के विक्रय एवं सप्लाई करने पर रोक लगा दी गई है, डिस्ट्रीब्यूटर एजेंसी को तापमान नियंत्रित वाहन में ही टेंपरेचर कंट्रोल मिल्क चॉकलेट का सप्लाई एवं विक्रय करने का निर्देश दिया गया है।

मौके पर कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट के दो खाद्य नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच हेतु भेजें ने के लिए भी लिए गए हैं,
वरिष्ठ खाद्य निरीक्षक द्वारा कनखल स्थित दूध की दुकानों का भी निरीक्षण किया गया, इस मौके पर पनीर मावा के नमूने भी लिए गए हैं, होटल व्यवसाय करने वालों को भी निर्देश दिया गया है कि वह केवल पैक्ड पनीर का ही प्रयोग खाद्य निर्माण में करें।
