एसएसपी देहरादून द्वारा स्थानांतरित अधिकारियों के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिये दी अपनी शुभकामनांए
स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ भेंट कर दी भावभीनी विदाई

देहरादून। वर्तमान में जनपद देहरादून मे पुलिस अधीक्षक क्राइम/ट्रैफिक के पद पर नियुक्त जितेन्द्र चौधरी के जनपद देहरादून से राजभवन तथा पुलिस अधीक्षक नगर के पद पर नियुक्त प्रमोद कुमार के जनपद ऊधमसिंह नगर स्थानान्तरण होने पर कैम्प कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दोनो अधिकारीगणों के कार्यकाल के अनुभवों को साझा करते हुए आमजन की समस्याओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता एवं अधिनस्तो के प्रति उनके सहयोगात्मक व्यवहार की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दोनो अधिकारियों को स्मृति चिन्ह तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी।
विदाई समारोह में जनपद में नियुक्त समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
