चंपावत

ड्रग्स फ्री देवभूमि–नशा मुक्त भारत” के संकल्प को साकार करने के लिए चम्पावत पुलिस द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं कठोर कार्यवाही की जा रही है।
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी* के “ *ड्रग्स फ्री देवभूमि* ” अभियान के तहत रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों एवं एसओजी को नशा तस्करों के विरुद्ध सतर्कता बढ़ाते हुए प्रभावी वैधानिक कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया हैं।
। रेखा यादव, एसपी चम्पावत*
उक्त क्रम में क्षेत्राधिकारी चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में *एसओजी /एएनटीएफ एवं थाना रीठा साहिब पुलिस टीम* द्वारा सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान मेला चौक पुलिस चैक पोस्ट के सामने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके *कब्जे से 1.139 किलोग्राम अवैध चरस* बरामद हुई। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया
