देहरादून, 18 सितम्बर
देहरादून के गांधी पार्क में सुबह 11:00 बजे अंकिता भंडारी की चौथी बरसी पर अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग शामिल हुए जिसमें ज्यादातर महिलाएं ही थी

सभा में अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवालों को फिर से उठाया गया, जिनके जवाब आज भी जनता जानना चाहती है:
1. अंकिता भंडारी हत्याकांड में जिन VIP आरोपियों के नाम सामने आए हैं, उनकी जांच क्यों नहीं हुई?
. हत्याकांड की CBI जांच के 9 महीने बीत जाने के बाद भी जांच शुरू क्यों नहीं हुई?
सी बी आई का कहना है की अंकिता भंडारी केस की जांच दिल्ली से बड़े अफसरों के द्वारा की जा रही है।
अंकिता के माता-पिता द्वारा मुख्यमंत्री को दिए गए पत्र को CBI जांच के लिए FIR का आधार न बनाकर अनिल जोशी की FIR क्यों स्वीकार की गई?
इसके बाद सुजाता पॉल द्वारा अंकिता न्याय संकल्प पढ़कर उपस्थित लोगों को सामूहिक रूप से संकल्प दिलवाया गया कि अंकिता भंडारी के न्याय से जुड़े प्रश्नों को लोकतांत्रिक, संवैधानिक और शांतिपूर्ण तरीके से उठाते रहेंगे तथा निष्पक्ष जांच, जवाबदेही और न्याय की मांग को तब तक जीवित रखेंगे, जब तक पूरा न्याय नहीं हो जाता।
“अंकिता को न्याय मिले।
सत्य सामने आए।
दोषियों को कानून के अनुसार दंड मिले।”
गांधी पार्क से घंटाघर तक और वापस गांधी पार्क तक मानव श्रृंखला बनाई गई। मानव श्रृंखला के माध्यम से अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को आगे बढ़ाने और संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया गया।
