हरिद्वार। शहर में आग से सुरक्षा के लिए बिछाई जा रही फायर हाइड्रेंट पाइपलाइन (फायर फाइटिंग नेटवर्क) के तहत की जा रही अनियोजित रोड कटिंग और लापरवाही के खिलाफ आज मां गंगा व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने बड़ी सब्जी मंडी चौक पर संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
व्यापारियों का आरोप है कि कार्य क्षेत्र में विभागों और ठेकेदार के बीच आपसी तालमेल न होने के कारण पूरा व्यापारिक और आवासीय क्षेत्र बुनियादी संकटों से जूझ रहा है।
घरेलू व व्यावसायिक पेयजल कनेक्शन क्षतिग्रस्त, सीवर के पानी में मिल रहा पेयजल।

प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि ठेकेदार द्वारा सड़कों की खुदाई (ट्रेंचिंग और पाइप लेइंग) के दौरान जमीन के अंदर मौजूद सैकड़ों घरेलू और व्यावसायिक पेयजल कनेक्शनों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है लापरवाही का आलम यह है कि ना तो पीछे जो काम यह पूरा करते आ रहे हैं उसकी पैच वर्किंग कर रहे हैं न तो इन टूटे हुए पाइपों की मरम्मत की जा रही है और न ही पानी की आपूर्ति बहाल की जा रही है। सड़कों पर मालवा फैलने के कारण यात्री और शहर निवासी चोटिल हो रहे हैं।
दो दिन में समस्या हल न होने पर बाजार बंद का आह्वान: अखिल शर्मा त्यागी
मां गंगा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अखिल शर्मा त्यागी ने कार्यप्रणाली पर कड़ा रोष जताते हुए चेतावनी दी कि, “यदि अगले दो दिनों के भीतर जो काम हो रहा है साथ-साथ उसका पैच वर्क क्षतिग्रस्त लाइनों को सही तरीके से ठीक नहीं किया गया और पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो व्यापार मंडल उग्र आंदोलन को विवश होगा और पूरे हरिद्वार बाजार बंद का आह्वान करेगा।
।
