हरिद्वार उत्तराखंड
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने हरिद्वार में किया पितृ तर्पण, विपक्ष पर बोला तीखा हमल
– पितृ अमावस्या के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने नारायण शिला मंदिर में पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चारण से पूजा-अर्चना कर पितृ तर्पण किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि वह हर साल पितृ अमावस्या के अवसर पर यहां आते हैं और इस बार भी उन्हें इसका सौभाग्य प्राप्त हुआ है।हरिद्वार दौरे के दौरान सीएम हिमंत विश्व सरमा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। दिल्ली में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम और विरोध प्रदर्शनों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली आए लोगों से सौ गुना ज्यादा जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है।
उन्होंने असम और पश्चिम बंगाल के उपचुनावों में पार्टी की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार को ब्लैकमेल करने की कोशिश करने वाले लोग कभी कामयाब नहीं होंगे। विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को ‘कॉकरोच’ कहते हैं, उनकी बात करने से कोई फायदा नहीं है, बल्कि देश की युवा शक्ति की बात होनी चाहिए।