एनसीएल डेटा की समीक्षा कर विवेचनाओ की गुणवत्ता,वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन एवं विवेचनाओं के समयबदध निस्तारण तक,प्रत्येक बिंदु पर जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर
आगामी त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी थाना प्रभारियों को दिए कड़े निर्देश

नवरात्रों, दशहरा एवं रामलीला मंचन पर शांति-सुरक्षा, साम्प्रदायिक सौहार्द एवं अफवाहों पर नियंत्रण के साथ पुलिस को सतर्क एवं मुस्तैद रहने के दिये निर्देश
टिहरी। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा जनपद के समस्त थानाध्यक्षों एवं शाखा प्रभारियों के साथ नए आपराधिक कानूनों से संबंधित डेटा, विवेचनाओं की प्रगति तथा आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा कर विवेचनाओं में गुणवत्ता, वैज्ञानिक साक्ष्यों के प्रभावी संकलन, निर्धारित समय-सीमा में अभियोगों के निस्तारण तथा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एनसीएल डेटा की समीक्षा—प्रविष्टियां अद्यतन रखने के निर्देश
एसएसपी ने एनसीएल से संबंधित डेटा की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को डेटा समय से अद्यतन रखने तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डेटा प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और कार्यों की नियमित समीक्षा करने पर जोर दिया गया।
ई-साक्ष्य में एसआईडी को एफआईआर से लिंक करने में न हो देरी
सभी विवेचकों को प्रत्येक प्रकरण में ई-साक्ष्य में एसआईडी को संबंधित एफआईआर से निर्धारित समय-सीमा के भीतर लिंक करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डिजिटल साक्ष्यों के व्यवस्थित संकलन, सुरक्षित रखरखाव एवं विवेचना में उनके प्रभावी उपयोग को प्राथमिकता देने को कहा गया।
