धर्मनगरी हरिद्वार में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन सिद्धपीठ मां मनसा देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नील पर्वत पर विराजमान मां मनसा देवी के दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे हैं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद ले रहे हैं।
मंदिर में आरती के दौरान श्रद्धालु मां की भक्ति में लीन नजर आए। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जा रही है, वहीं घरों में भी कलश स्थापना के साथ नौ दिनों तक चलने वाले पूजा-पाठ की शुरुआत हो गई ।
