
हरिद्वार। गंगा बंदी के दौरान नगर आयुक्त श्री नन्दन कुमार के निर्देशों के क्रम में नगर निगम हरिद्वार द्वारा डाम कोठी के निकट स्थित मायापुर हेड रेगुलेटर पर व्यापक महा सफाई अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने क्षेत्र में जमा कूड़े-कचरे को एकत्रित कर सफाई कार्य किया।

नगर आयुक्त नन्दन कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गंगा बंदी के दौरान गंगा क्षेत्र, घाटों, रेगुलेटरों एवं आसपास के स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। कूड़े-कचरे का समयबद्ध संग्रहण कर उसका उचित निस्तारण कराया जाए तथा किसी भी स्थान पर गंदगी जमा न होने दी जाए। उन्होंने सफाई कार्यों की नियमित निगरानी करने और संबंधित कर्मचारियों से निर्धारित जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए हैं।

नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गंगा क्षेत्र की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। गंगा बंदी की अवधि में विशेष सतर्कता रखते हुए अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।

स्वच्छ हरिद्वार, सुंदर हरिद्वार

