हरिद्वार, उत्तराखंड सिंचाई विभाग ने हरिद्वार में प्रभारी अधिशासी अभियंता के पद पर खुशवंत चौहान को हरिद्वार भेजा है और कुंभ मेला हरिद्वार में भी प्रभारी अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग के पद पर अनुभव नौटियाल को भेजा गया है । इन दोनों का ही दुर्गम में सेवाएं देने का कार्यकाल भी अभी पूरा नही हुआ है।
उत्तराखंड में एक दर्जन से अधिक अधिशासी अभियंता उत्तराखंड सिंचाई विभाग के पास मौजूद हैं ,लेकिन दो ऐसे सहायक अभियंताओं को छांटकर हरिद्वार भेजा गया है जो सहायक अभियंता के पद पर ही कार्यरत थे, इनमें से एक खुशवंत चौहान साहब अभी तक रुद्रप्रयाग में तैनात थे वहां से इनको हरिद्वार प्रभारी अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग के पद पर भेजा गया है।

सतपाल महाराज जी मंत्री सिचाई विभाग उत्तराखंड
इन खुशवंत चौहान जी के विरुद्ध शासन स्तर से जांच भी चल रही है , यह जांच सूर्य धार योजना देहरादून में घपलों को लेकर चल रही है ,इस जांच को चलते हुए 3 वर्ष से अधिक हो गए हैं, अभी तक यह जांच पूरी नहीं हुई है, हो सकता है अभी तीन-चार वर्ष और लगे।
कुंभ मेला कार्यों को कुशलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए सहायक अभियंता सिंचाई विभाग के पद पर ऋषिकेश में कार्यरत अनुभव नौटियाल जी को हरिद्वार लाया गया है ,यह महोदय भी सहायक अभियंता के पद पर ही ऋषिकेश में कार्यरत थे इनको भी प्रभारी अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात किया गया है।
सिंचाई विभाग के मंत्री हैं माननीय सतपाल महाराज जी और सचिव हैं माननीय मीनाक्षी सुंदरम साहब, मीनाक्षी सुंदर साहब के पास ही ज्यादातर विभाग हैं, बेहद ईमानदार व कर्तव्य निष्ठ आईएएस अधिकारियों में उनकी गिनती होती है ।

मीनाक्षी सुन्दरम आईएएस, प्रमुख सचिव सिचाई उत्तराखंड
और मंत्री जी तो संतो की श्रेणी में आते हैं तो उनके ऊपर तो किसी तरीके का कोई आरोप लगने का प्रश्न ही पैदा नहीं होता है, लेकिन इतना जरूर है की उत्तराखंड में एक दर्जन से अधिक सिंचाई विभाग में अधिशासी अभियंता होते हुए इन दो लोगों को विशेष रूप से प्रभारी अधिशासी अभियंता बनाकर हरिद्वार लाया गया है,
जरूर इन दोनों के अंदर कोई ना कोई तो काबिलियत होगी ही और रही बात खुशवंत चौहान के विरुद्ध 3 साल से जो जांच चल रही है वह बंद लिफाफे में रखी हुई बताई जाती है खुशवंत चौहान जी जैसे कर्तव्य निष्ठ और ईमानदार सहायक अभियंता के विरुद्ध भी जो जांच चल रही है वह भी ठंडे बस्ते में अभी भी पड़ी है क्योंकि सहायक अभियंता महोदय बेहद ईमानदार कर्तव्य निष्ठ सहायक अभियंता बताए जाते हैं।पता नही क्यों सरकार ने इनके विरुद्ध जांच बैठा दी है,
