देहरादून ,उत्तराखंड के कुछ युवा I A S भ्रष्टाचार के खिलाड़ी हैं इन्हें माल कमाने की बहुत ही जल्दी है ,चार-पांच युवा IAS तो ऐसे हैं जो अब तक कम से कम 100 करोड़ का आंकड़ा तो न जाने कब का पार कर चुके हैं ।

लेकिन इनकी भूख शांत नहीं हो रही है पता नहीं इनको किस बात की जल्दी है, अभी 7, 8 साल इनको नौकरी करते हुए, हुए हैं लेकिन आते ही इन्होंने उस कसम को डस्टबिन में डाल दिया था जो ट्रेनिंग के दौरान ली थी , राष्ट्रीय सेवा की सौगंध को दरकिनार करते हुए इन्होंने आते ही एक सूत्री कार्यक्रम अख्तियार किया हुआ है ,की माल समेटो कैसे भी आए कहीं से भी आए और चाहे कोई मर जाए कुछ भी हो जाए इन्हें इससे कोई मतलब नहीं इनको तो माल चाहिए।

राज्य के एक युवा आईएएस के कारण तो अभी हाल ही में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 6 लोग काल के गाल में समा गए , इन साहब के बारे मे खोजबीन की गई तो साहब ने A G नाम के एक असिस्टेंट को सौदे बाजी के लिये रखा हुआ है,
अगर जोशीमठ हेलिकॉप्टर दुर्घटना की कायदे से जांच हो जाए तो ये युवा आईएएस अधिकारी इस दुर्घटना का जिम्मेदार निकलेगा,
लेकिन फिलहाल इस दुर्घटना प्रकरण पर लीपा पोती चल रही है, यहां किसी की जान की कोई कीमत नही है।
ना किसी के मान की कोई कीमत है कीमत है तो केवल और केवल गांधी जी की कीमत है, प्रतिदिन गांधी जी के दर्शन किए बिना यह युवा आईएएस रह नही सकते, इसमें बुराई भी कुछ नही है, राष्ट्रीय पिता के दर्शन करना कोइ बुरी बात तो है नही, पैसा कमाने की जल्दी में ये साहब शायद इस बात को भूल रहे हैं कि यह जल्दबाजी कभी-कभी गले की फांस भी बन जाती है ,
लेकिन फिलहाल तो इनको कुछ दिखाई नही दे रहा है, दिखाई दे रहा है तो केवल और केवल गांधी जी का चित्र , शर्म हया नाम की किसी चीज से इनका दूर तक का वास्ता नही है ।ऐसा नही की इनके बारे में कोइ जानता नही राज्य के सभी बीयूरोक्रेटस , नेता व कर्मचारी इनके बारे में अच्छी तरह से जानते हैं। उसके बाद भी ये मलाईदार कुर्सी प्राप्त करने मे सफल हो जाते हैं।
