हरिद्वार ,निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर इंद्रदेव निवासी वृंदावन पर बम्बई की एक महिला ने अपने साथ हुये यौन उत्पीड़न की FIR मुम्बई मे दर्ज कराई ,महिला का आरोप है कि इंद्रदेव साधु के भेष में है शैतान , महिलाओं व युवा लड़कियों ,नाबालिक लड़कियों को अश्लील वीडियो दिखाता है, व अशलील बाते कर उनका भी यौन उत्पीड़न करता है।

इंद्रदेव के विरुद्ध मुंबई में हुई FIR के बाद निरंजन अखाडे के इस महाराज ने अपनी रक्षा करने की गुहार का पैगाम हरिद्वार के एक 7 स्टार कल्चर वाले महाराज के पास भेजा था ,
7 स्टार कल्चर के महाराज ने इतनी बड़ी डिमान्ड रख दी की इन्द्र देव के हाथ पाँव फूल गये मामला बना नही, अब यह महाराज जी अपने को बचाने के लिए परेशान हैं ,7 स्टार संत ने जो डिमांड की थी उस डिमांड की भनक कई साधु संतों को लग गई और उन्होंने इसमें अपना-अपना हिस्सा भी तय कर लिया था, लेकिन अभी मामला बना नहीं है और बनेगा भी कैसे जिस 7 स्टार साधु से, इंद्रदेव मदद की गुहार कर रहे हैं ,वह संत तो खुद एक महिला को दो बार अच्छी खासी मोटी रकम देकर अपनी जान बचा चुके हैं।

निरंजनी अखाड़े के सचिव रवींद्र पुरी महाराज के सामने भी अब यह प्रकरण आ गया है ,और वह इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए इंद्रदेव को निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से हटाने की तैयारी कर रहे हैं, अब देखना है इंद्रदेव जो राजा इंद्र के अखाड़े से अवतरित हुए हैं जिन्हें मेनका जैसी हसीन अपशराओं की आवश्यकता हरदम रहती है यह कब तक बचते हैं।
या जिस महिला ने एफआईआर दर्ज कराई है उसको मैनेज कर अपनी जान बचाते हैं और निरंजनी अखाड़े के सचिव महोदय भी कब तक इन्हें अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से विदा करते हैं, लेकिन यहां पर महामंडलेश्वर को हटाना और फिर उसे बनाना तो सब चलता रहता है।

क्योंकि जहां हमाम में अधिकांश ही नंगे हो तो वहां एक दूसरे पर उंगली उठाना कोई नहीं चाहता है।
बल्कि उसको बचाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाने के प्रयास किये जाते हैं,इस प्रकरण में भी यही चल रहा है।
लेकिन जिस महिला ने इंद्रदेव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने का साहस किया है, वह महिला अपनी रिपोर्ट पर अडिंग रहती है तो कोई हथकंडा काम नही आएगा , फिर भी महिला को मैनेज करने का प्रयास तो किया ही जाएगा, अब देखना यह है, की महाराज जी कब तक छुपते छुपाते फिरेंगे महाराज जी से मुंबई पुलिस पूछताछ तो करेगी ही यह पूछताछ कब तक होती है यह पुलिस पर निर्भर करता है।
