डाट काली से गढ़ी कैंट तक तैयारियों की गहन समीक्षा, सुरक्षा–यातायात एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए गए निर्देश

देहरादून। आज *मुख्य सचिव, आनन्द बर्द्धन एवं पुलिस महानिदेशक, दीपम सेठ* ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ *प्रधानमंत्री के प्रस्तावित उत्तराखण्ड भ्रमण के दृष्टिगत* सम्पूर्ण रूट एवं कार्यक्रम स्थल का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डाट काली मंदिर से महिंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट तक समस्त व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से जायजा लिया गया।

उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण के प्रत्येक पहलू की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट, समयबद्ध एवं समन्वित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
