वॉलीबॉल पुरुष प्रतियोगिता में देहरादून प्रथम और महिला वर्ग में हरिद्वार की टीम ने झंडे गाड़े
हरिद्वार। 24वीं उत्तराखण्ड अन्तर्जनपदीय-वाहिनी पुलिस वालीबॉल, सेपक टाकरा प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में देहरादून की पुलिस टीम ने वॉलीबॉल में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दूसरे स्थान पर हरिद्वार पुलिस की टीम रही।
देहरादून ने फाइनल में पांच मैचों में से 3 मैच जीते जबकि हरिद्वार की टीम केवल एक मैच जीत पाई। हरिद्वार की वॉलीबॉल टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
यह मैच बहुत रोमांचक रहा और हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक क्राइम एवं यातायात निशा यादव ने पूरे मैच का लुफ्त उठाया। वहीं दूसरी ओर महिलाओं की टीम में हरिद्वार की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और हरिद्वार जनपद का नाम रोशन किया।
पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से आई पुलिस और वाहिनी की टीमों ने शानदार मार्च पास्ट किया।खेल के मैदान को भव्यता से सजाया गया था।
खेल के समापन की घोषणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और आयोजन समिति के सचिव नवनीत सिंह ने की। पुलिस अधीक्षक क्राइम एवं यातायात निशा यादव ने पूरे तीन दिवसीय कार्यक्रम की रिपोर्ट पढ कर सुनाई।
समापन अवसर पर आयोजन समिति के सचिव मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह को ध्वज सौंपा और और उन्होंने यह ध्वज पुलिस अधीक्षक क्राइम एवं यातायात निशा यादव को सौंपा और इस तरह गरिमा के साथ तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता 2026 का समापन हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने कहा कि खेलों से राष्ट्रीय एकता और भावना को बल मिलता है और साथ ही खिलाड़ियों का स्वास्थ्य लाभ भी होता है। उन्होंने इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और और कहा कि सभी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता से नई-नई सीख ले और आगे बढ़े।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा खिलाड़ियों एवं टीम कोच की हौसला अफजाई करते हुए सभी खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने व विजेता बनने पर शुभकामनाएं दी।
प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से 14 टीमों के 218 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। इस खेल प्रतियोगिता में अल्मोड़ा,पिथौरागढ़, बागेश्वर,पौड़ी,टिहरी,देहरादून, हरिद्वार सहित विभिन्न जिलों की पुलिस और वाहिनी की टीमों ने भाग लिया।
31bn पीएसी की टीम ने पुरुष सेपक टकरा रेगू मुकाबले में उधमसिंह नगर को और क्वाड में IRB द्वितीय को हराकर विजेता ट्रॉफी जीती। इन दोनों प्रतिस्पर्धाओं में हरिद्वार की टीम ने क्रमशः पिथौरागढ़ और उधमसिंह नगर के साथ तीसरा स्थान बांटा। महिला रेगू फाइनल मुकाबले में हरिद्वार ने उधमसिंह नगर को एकतरफा मात दी।
आयोजन सचिव एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही टीमों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
समापन कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने शानदार मार्च पास से दर्शकों का मन मोह लिया।खिलाड़ियों के शानदार मार्च पास का गवाह बने परेड ग्राउंड व दर्शकों की खचाखच भीड़ के बीच मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की गई। कार्यक्रम में सीओ सदर एवं पुलिस लाइन सुरेंद्र बालोनी सीओ ज्वालापुर संजय चौहान समेत विभिन्न अधिकारियों ने भाग लिया।
