निरीक्षण में हेलिक हॉस्पिटल, पुराना रानीपुर मोड, हरिद्वार एवं हरिद्वार मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पदार्थ, लक्सर रोड में अल्ट्रासाउंड हेतु चिकित्सक की नियुक्ति न होने के कारण अल्ट्रासाउंड सुविधा बंद की गई जिसमें स्थापित अल्ट्रासाउंड के दुरुपयोग होने की संभावना को देखते हुए मशीन को सील किया गया ।
डॉ अनिल वर्मा द्वारा बताया गया है कि केंद्रों में चिकित्सक की उपलब्धता देखी जा रही है एवं भ्रूण लिंग जांच को रोकने हेतु मुखबिर योजना के बारे में भी सूचित किया गया जिसमें सूचना देने वाले के लिए 2 लाख का इनाम रखा गया है सूचना पी सी पी एन डी टी प्रकोष्ठ कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोशनाबाद में दी जा सकती है।
निरीक्षण दल में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ श्री मनु शर्मा – रजत शहरी ग्रामोथन संस्थान , जिला समन्वयक रवि संदल, कुलदीप बिष्ट , आदि उपस्थित रहे।
