मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्य कलस्टर किया जा रहा है संचालित


प्रदेश के 02 ही जनपदों में हरिद्वार एवं उधमसिंहनगर में रंगीन मत्स्य का किया जा रहा है पालन


हरिद्वार 13 मई 2026
जनपद के किसानों को मत्स्य पालन के माध्यम से आय में बढ़ोतरी करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज ग्राम पंचायत भगतनपुर आबिदपुर में चंद्रभागी मत्स्य सेवा केंद्र में तैयार किए गए रंगीन मत्स्य पालन का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा।


मत्स्य कलस्टर का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए मुख्यमंत्री मत्स्य सपंदा योजना के अंतर्गत मीडियम स्केल ऑर्नामेंटल रियरिंग यूनिट एवं बैकयार्ड ऑर्नामेंटल रियरिंग यूनिट संचालित हो रही है,जिसके माध्यम से किसानों को रंगीन मत्स्य पालन किया जा रहा है।


तथा इस यूनिट को ओर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज इस कलस्टर का निरीक्षण किया गया है तथा मत्स्य पालन में कार्य कर रहे प्रगतिशील किसानों से मत्स्य पालन के संबंध में जानकारी ली गई तथा मत्स्य पालन को ओर अधिक प्रभावी क्रियान्वयन के लिए किसानों की जो भी मांग होगी,उसके लिए जिला योजना के माध्यम से धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
