हरिद्वार पुलिस
जनपद हरिद्वार में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा रात्रि में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च एवं अन्य धार्मिक स्थलों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं गतिविधियों की गहन चेकिंग की गई। पुलिस टीमों द्वारा देर रात तक संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

