देवपुरा चौक से चंद्राचार्य चौक तक उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ कार्यक्रम
हरिद्वार, 17 जून 2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित “रन फॉर योगा” कार्यक्रम देवपुरा चौक से चंद्राचार्य चौक तक उत्साह एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों, चिकित्सकों, योग प्रशिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर योग एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी, ऋषिकुल परिसर निदेशक प्रो. अनूप गक्कड़ तथा आचार्य रजनीश योगी ने हरी झंडी दिखाकर किया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी, ऋषिकुल परिसर निदेशक प्रो. अनूप गक्कड़, गुरुकुल परिसर निदेशक प्रो. गिरिराज गर्ग, आचार्य रजनीश योगी, प्रो. संजय त्रिपाठी, प्रो. संजय सिंह, प्रो. सुरेश चौबे, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी हरिद्वार डॉ. स्वास्तिक सुरेश तथा अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अतुल सिंह नेगी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
