
देहरादून, अंकिता भंडारी प्रकरण पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि अंकिता भंडारी के हत्यारों को आजीवन सजा न्यायालय द्वारा सुना दी गई है ,अब इस प्रकरण पर कांग्रेस राजनीति कर रही है जो की उचित नहीं है ।

उत्तराखंड का वर्तमान में सबसे ज्वलंत मुद्दा अंकिता भंडारी हत्या प्रकरण चल रहा है ,इस प्रकरण में आग में घी का काम उस समय और किया जब केंद्र सरकार ने दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बना दिया उसके बाद थोड़ा शांत पड़े इस मामले ने पुनः तूल पकड़ लिया, धरने प्रदर्शन हुए स्वर्गीय अंकिता भंडारी के माता-पिता दिल्ली पहुंच गए वहां भी उनको पुलिस में ने हिरासत में लेकर बाद में रिहा कर दिया लेकिन अब यह प्रकरण उत्तराखंड में धीरे-धीरे गर्मा रहा है।

इस प्रकरण पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ शब्दों में कहा है कि कांग्रेस अंकिता भंडारी मामले पर राजनीति कर रही है, मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कहा कि कांग्रेस अपने समय की बातें भी याद कर ले जब एक तंदूर कांड हुआ था उसमें एक लड़की की हत्या कर उसको तंदूर में जला दिया गया था, इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिन लोगों के ऊपर अंकिता भंडारी की हत्या के आरोप हैं वे तीनों लोग जेल जा चुके हैं और उनको आजीवन कारावास की सजा हुई है अब इस पर राजनीति करना उचित नहीं है साथ ही सीबीआई जांच भी चल रही है सीबीआई भी अपना कार्य कर रही है।
