इस मौके पर जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह मुखर होकर देश के विभिन्न मुद्दों के लिए संघर्षरत हैं निश्चित ही वह इस अहंकारी सरकार से शोषणमुक्त समाज की रचना करेंगे

इस मौके पर यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया और वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर से निश्चित ही समाज में रक्तदान के लिए जागरुकता बढ़ेगी

इस मौके पर वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा और पूर्व विधायक रामयश सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन पर हम यह संकल्प लें कि उनके दिखाए जनसेवा के मार्ग पर चलकर समाज हित में कार्य करें
