हरिद्वार । हरिद्वार प्रेस क्लब में कई प्रकरण ऐसे हो चुके हैं, जिनको देखते हुए अब काफी सदस्य आम सभा की बैठक बुलाए जाने की बातें कर रहे हैं।
भले ही खुलकर कोई भी सामने नहीं आ रहा है, लेकिन वर्तमान में कई घटनाओं को देखते हुए आम सभा की बैठक बुलाया जाना अनिवार्य हो गया है।
प्रेस क्लब के कर्णधारों से अनुरोध है, की वह तत्काल एक आम सभा की बैठक बुलाए और उसमें सारी बातें सभी प्रेस क्लब के सदस्यों के सामने आनी चाहिए।

साथ ही साथ विगत 2 वर्षों में क्या-क्या उत्तम कार्य प्रेस क्लब में हुए हैं, और क्यों प्रेस क्लब के वर्तमान कर्णधारों की कार्यशैली पर तरह-तरह के आरोप लग रहे हैं, यह क्लियर होना भी आवश्यक है।
यह आरोप सही भी हो सकते हैं और गलत भी, यह तय करेगी आम सभा। आम सभा में ही इन आरोपों पर चर्चा होगी तो दूध का दूध और पानी का पानी सामने दिखाई दे जाएगा। इसलिए आम सभा की बैठक होना अनिवार्य हो गया है।
