सघन चैकिंग देख भागे संदिग्ध को दबोचकर की पूछताछ तो हुआ पूरे मामले का खुलासा
साथी संग मिलकर करता था चोरी, बंद पड़ी फैक्ट्री को बनाया था गाड़ियां छिपाने का पार्किंग गैराज
आरोपियों ने सिटी एरिया के रानीपुर, सिड़कुल और बहादराबाद क्षेत्र को बनाया था अपना टार्गेट एरिया
आरोपी कोतवाली लक्सर का है गैंगस्टर, देहरादून के डोईवाला थाने में भी 02 मुकदमों में है आरोपी

निशा यादव, एसपी क्राइम/ट्रैफिक हरिद्वार
आरोपी थाना देवबन्द का भी है गैंगस्टर, थाना देवबन्द के 04 मुकदमों में है आरोपी
हरिद्वार/सिडकुल। कप्तान नवनीत सिंह द्वारा जारी किए गए सुस्पष्ट निर्देशों पर समूचे जनपद में आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान सिड़कुल पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब उन्होंने पुलिस को देख भागने की कोशिश कर रहे एक शातिर अपराधी को दबोचने में कामयाबी हासिल की।
