दौराने चैकिंग पुलिस ने एक नशा तस्कर को अवैध नशीली दवाईँयो को मो0सा0 पर परिवहन करते हुये धर दबोचा
आरोपी के कब्जे से अवैध/प्रतिबन्धित Acetaminophen Tramadol Hydrochloride & Dicyclomine Hydrochloride (SPASMORE) के कुल 480 नशीले कैप्शूल बरामद किये
आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर मोटर साईकिल को किया जब्त
पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमो द्वारा नशा तस्करो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमो द्वारा नशा तस्करो के खिलाफ कार्यवाही को जारी रखते हुये दिनांक 02.05.2026 की रात्रि को दौरान चैकिंग सुमननगर क्षेत्रान्तर्गत गढ़मीरपुर पथरी पुल तिराहा से एक आरोपी इस्लाम पुत्र मतलूब निवासी ग्राम भोगपुर थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार को मोटर साईकिल स्पलेण्डर प्लस सहित धर दबोचकर आरोपी के कब्जे से अवैध नशीली दवाईयां Acetaminophen Tramadol Hydrochloride & Dicyclomine Hydrochloride Capsules (SPASMORE) 385mgकी बरामदगी की गयी ।
पूछताछ पर पकडे गये आरोपी इस्लाम द्वारा बताया कि यह नशे की दवाईया मेरी है, इन दवाईयो को अपने साथी निवासी न्यू शिफा मेडीकल स्टोर दौड़वसी नसीरपुर कलां थाना पथरी हरिद्वार से लाया था, पुलिस द्वारा आरोपी इस्लाम व प्रकाश में आये आरोपित के विरूद्ध थाने पर एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
