हरिद्वार
हरिद्वार में सावन मास में होने वाली कावड़ यात्रा शुरू हो चुकी है, शिव भक्ति कांवरिये तीर्थ नगरी में आने लगे हैं और पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने नगरों और कस्बों की तरफ रवाना हो रहे हैं।

जहां कुछ श्रद्धालु पूरी आस्था व निष्ठा के साथ हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेने आते हैं, वहीं कुछ लोग जरा जरा सी बातों पर गाली तोड़फोड़ व नशा करने आते हैं, ऐसे उपद्रवियों की कांवड़ को भोलेनाथ स्वीकार नहीं करते हैं, ऐसे लोगों की कांवर भी खंडित हो जाती है, खंडित कांवर बाबा भोलेनाथ के शिवालियों में चढ़ाए जाने का कोई विधान नहीं है ।
ऐसे उपद्रवियों के साथ हरिद्वार पुलिस सख्ती से पेश आएगी ऐसे हुड़दंगियों पर मुकदमे भी दायर किये जा सकते हैं।
