अब पुलिस जवानों एवं उनके परिजनों को एक ही छत के नीचे मिलेगी फिटनेस ट्रैनिंग और टिप्स
प्रस्तावित हेल्थ क्लब हॉल के भूमि पूजन के लिए पुलिस लाइन पहुंचे राज्यसभा सांसद नरेश बंसल

विधायक आदेश चौहान व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राजीव शर्मा भी हुए सम्मिलित
एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा पुलिस लाइन प्रांगण में बुके देकर किया गया अतिथि गण का स्वागत

₹2495000/- की लागत से बन रहा है हेल्थ क्लब हॉल, सांसद निधि के जरिए किया जा रहा है निर्माण
हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के निरंतर प्रयासों एवं सांसद निधि से प्राप्त सहायता के माध्यम से पुलिस लाइन रोशनबाद हरिद्वार में हेल्थ क्लब का निर्माण किया जा रहा है जिसमें पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों को एक ही छत के नीचे अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए मंत्र भी मिलेगा और जरुरी अत्याधुनिक उपकरण भी।

प्रस्तावित हेल्थ क्लब हॉल के भूमि पूजन कार्यक्रम हेतू मुख्य अतिथि नरेश बंसल (सांसद राज्य सभा उत्तराखण्ड), आदेश चौहान (विधायक रानीपुर) व राजीव शर्मा (अध्यक्ष, नगर पा. परिषद, शिवालिक नगर) आज पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार पहुंचे।
इस दौरान एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा बुके भेंट कर मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथिगण का स्वागत किया गया तथा पुलिस लाइन में निर्माण हेतु बजट उपलब्ध कराए जाने हेतु आभार व्यक्त किया गया।
अतिथिगण द्वारा इस दौरान सांसद निधि के माध्यम से ₹2495000/- की लागत से पुलिस लाइन में बनने जा रहा है हेल्थ क्लब हॉल के लिए चयनित भूमि का विधिनुसार पूजन कर निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने एवं निर्माण के दौरान अच्छी एवं गुणवत्तापूर्ण सामग्री का प्रयोग करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
