जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 55 समस्याएं एवं ऑनलाइन के माध्यम से 15 शिकायतें की गई दर्ज,कुल 70 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें मौके पर 32 समस्याओं का किया गया निस्तारण तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु किया गया प्रेषित
जनपद के 25 ग्राम पंचायतों में बनाए गए मिनी सचिवालयों में ऑनलाइन के माध्यम से ग्राम प्रधानों द्वारा क्षेत्रवासियों की दर्ज कराई गई शिकायतें
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे संबंधित अधिकारी
हरिद्वार 04 मई 2026
जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 55 शिकायते/ एवं ऑनलाइन के माध्यम से 15 समस्याएं दर्ज कराई गई,कुल 70 शिकायतें दर्ज की गई, जिसमें से 32 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि,विवाद,विद्युत,राशन अतिक्रमण,जल भराव,पेयजल आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता सचिन वर्मा निवासी न्यू विष्णु गार्डन में नगर निगम की सरकारी भूमि पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जा कर डेयरी संचालन एवं गंदगी फैलाने का कार्य किया जा रहा है, प्रार्थी ने जांच कर कब्जा हटवाए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी सतवीर सिंह ने अपनी भूमि खाता संख्या 581 के खसरा नंबर 142 क रकबई 0.0200 हेक्टर एवं खसरा नंबर 143 ख रकबई 0.0200 हेक्टर जो ग्राम अहमदपुर ग्रांट परगना ज्वालापुर की भूमि को आस पास के कास्तकारो ने मेड तोड़कर भूमि का कुछ भाग दबा लिया है। भूमि की पैमाईश कराकर निशानदेही कराने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।
जिला पंचायत सदस्य औरंगाबाद विमलेश देवी ने गांव औरंगाबाद में पिछले दो तीन महीने से विद्युत मात्र 10-12 घंटे ही आ रही है,जिस कारण किसानों को गर्मी का कारण खेतों में पानी की सिंचाई में परेशानी आ रही है,उन्होंने विद्युत कटौती को बंद कराने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी प्रदीप कुमार धीमान द्वारा बताया गया कि 31 मई 2025 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय भगतनपुर आबिदपुर बहादराबाद से सहायक अध्यापक के पद से सेवानिवृत हो गया था,किंतु अभी तक पेंशन मिलनी शुरू नहीं हुई है,पेंशन जल्द दिलाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी पंकज कुमार ने रोहलकी किशनपुर बहादराबाद,ग्राम सभा पर पड़े कूड़े,कचरा एवं अवैध गोबर हटवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।समस्त किसान अतमलपुर बौंगला ,शांतरशाह एवं खेड़ली ने वन गुजरो के द्वारा किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाने एवं सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी सचिन चौहान ने द्वारिका विहार कॉलोनी सलेमपुर में पानी की निकासी न होने के कारण सड़क एवं कॉलोनी में होने वाले जलभराव की समस्या से निदान दिलाने को लेकर शिकायती पत्र दिया।
