कांवड़ मेला-2026:
मंदिर क्षेत्र के आसपास के 4 विद्यालयों में 30 जुलाई से 11 अगस्त तथा अन्य 14 विद्यालयों में 5 से 11 अगस्त तक रहेगा अवकाश, जिलाधिकारी पौड़ी ने जारी किए निर्देश

स्वाति एस. भदौरिया, जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल
पौड़ी। नीलकंठ महादेव कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही एवं छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित 18 शिक्षण संस्थानों में निर्धारित अवधि के लिए अवकाश घोषित किया है।
यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।
