ऋषिकेश । ऋषिकेश के बहु चर्चित बलात्कार केस में ऋषिकेश के जाने-माने प्रॉपर्टी डीलर व उद्योगपति मनजीत जौहर व उनके पुत्र मानव जौहर के विरुद्ध पीड़ित महिला द्वारा मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद मामला ऋषिकेश कोर्ट में चल रहा था ।करीब 15 दिन से भी अधिक हो जाने के बाद लगातार 3 से 6 दिन की तारीख पड़ती रहने पर आज विद्वान न्यायाधीश ने मनजीत जौहर की बेल स्वीकार कर ली है ।जबकि उनके पुत्र मानव जौहर की जमानत याचिका खारिज कर दी है ।

लेकिन पुलिस ने नही किया है अभी तक गिरफ्तार, अब मानव की जमानत की प्रतीक्षा करेगी पुलिस।
लेकिन अभी तक मनजीत जोहार और उनके पुत्र मानव जौहर को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसके पीछे क्या कारण है। अभी तक मानव को क्यों नहीं गिरफ्तार किया गया है यह तो पुलिस ही बेहतर जानती होगी। और रही बात मनजीत जौहर की तो अब उनकी तो जमानत हो गई है ।उनको गिरफ्तार करने की तो कोई आवश्यकता पुलिस को है नहीं। ठीक इसी तरह पुलिस मानव जौहर की भी जमानत की प्रतीक्षा करेगी। और मानव जौहर को भी पुलिस गिरफ्तार करने का न कोई प्रयास कर रही है और न उसको गिरफ्तार करेगी । जबकी इस प्रकरण के तीसरे आरोपी को जांबाज पुलिस ने मुकदमा कायम होने के अगले दिन ही पकड़ लिया था।
