
हरिद्वार। आगामी कुंभ 2027 के दृष्टिगत नगर निगम हरिद्वार द्वारा नॉर्थ ऑफ हर की पैड़ी क्षेत्र के समग्र विकास हेतु प्रस्तावित विभिन्न कार्यों का निरीक्षण नगर आयुक्त द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान वेंडिंग जोन, पार्किंग, सार्वजनिक शौचालय, क्राउड मैनेजमेंट सहित अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्यों की समीक्षा की गई।

नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था UDCC के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्य निर्धारित गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं तथा कुंभ 2027 से पूर्व समस्त कार्य हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान पंतदीप क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों में बाधा बन रहे अतिक्रमणों को तत्काल हटाने के निर्देश नगर निगम की टीम को दिए गए।
