हरिद्वार, जनपद की 25 हरिद्वार विधानसभा सीट से मंसा देवी मंदिर के ट्रस्टी संत राज गिरी जी ने भी बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है,
यह सीट 5 बार से मदन कौशिक के पास है, मदन कौशिक उत्तराखंड के तीन बार कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।
एक पुराने प्रकरण में मदन कौशिक ने राजगिरी जी की काफी मदद करने का भी प्रयास किया था, ये राजगिरी जी कौन है इनके बारे में यूं तो संत समाज के ज्यादातर संत जानते ही होंगे और शहर के भी लोग इनसे वाकिफ होंगे।
लेकिन राजनीतिक गलियारों में इनकी पहचान नई दिखाई दे रही है, नेता नहीं जानते होंगे तो हम बता देते हैं, राजगिरी जी उस समय सुर्खियों में आए थे जब आज से करीब 6 वर्ष पूर्व एक नाबालिक कन्या राज गिरी जी से मिलने विकास नगर रात्रि में ही अकेले पहुंच गई थी रात में विकास नगर में अकेले उक्त नाबालिक कन्या को घूमते हुए देखकर तत्कालीन पुलिस इंस्पेक्टर रही एक महिला अधिकारी ने उक्त नाबालिक कन्या को अकेली घूमते देख उसको थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मैं राजगिरी जी की शिष्या हूं और उनसे मिलने आई हूं, जैसे ही यह बात हरिद्वार पहुंची कि पुलिस ने उक्त नाबालिक कन्या को अपनी हिरासत में ले लिया है तो राज गिरी जी के परम गुरु जी सक्रिय हुए और उन्होंने उक्त नाबालिक कन्या को पुलिस के चंगुल से छुड़ाने का भरकस प्रयास किया, लेकिन महिला पुलिस इंस्पेक्टर ने किसी भी दबाव में आने से इनकार कर दिया और उसने बाकायदा मुकदमा दर्ज कर उस नाबालिक कन्या को महिला बाल निकेतन देहरादून भेज दिया,
उसके बाद की कहानी तो बहुत लंबी है और उसके बाद की कहानी अगर आप सुनेंगे तो दांतों तले उंगली दबा लेंगे बस हम इतना ही कहते हैं कि राजगिरी जी बहुत पहुँचे हुये संत हैं, क्योंकि राजगिरि जी की नाबालिग शिष्या जब रात को 9 ,10 बजे अकेली गुरु जी से मिलने पहुंच सकती है तो निश्चित ही गुरु जी के अंदर कोई ऐसा चुंबकीय आकर्षण तो है ही जो उनकी शिष्य है वह अकेले ही रात में उनसे मिलने हरिद्वार से विकास नगर पहुंच जाती है। यह नाबालिक कन्या भी हरिद्वार की ही रहने वाली बताई जाती है आजकल इस कन्या का पता यदि होगा भी तो कन्या के गुरु जी को ही होगा।
