हरिद्वार । असंख्य भीड़ ने मां गंगा के तट हर की पौड़ी व तमाम घाटों पर किया स्नान । डी एम व एसएसपी के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ स्नान ,जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की पूरी टीम ने निष्ठा व लगन के साथ किया मेले में कार्य , डीएम और एसएसपी के आपसी तालमेल ने ही निर्विघ्न संपन्न कराया एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं को गंगा स्नान ।

सोमवती अमावस्या का यह स्नान आने वाले कई वर्षों तक हरिद्वार के लोगों को व हरिद्वार के जिला प्रशासन को हमेशा याद रहेगा।
कामाख्या न्यूज़ ने पहले ही घोषणा कर दी थी , कि एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचेंगे, इस बार की सोमवती अमावस्या का संयोग ऐसा बताया जाता था ।की यह योग करीब 100 वर्ष बाद आया है। इस योग में हर सनातन धर्म को मानने वाला व्यक्ति मां गंगा के पवित्र जल में स्नान कर पुण्य अर्जित करने की लालसा में हरिद्वार पहुंचा था।

शनिवार रविवार और सोमवार तीन दिन लगातार श्रद्धालु हरिद्वार पहुचते रहे। हाईवे पर भले ही जाम की स्थिति रही हो, लेकिन शहर के अंदर ट्रैफिक इस तरह सुचारू रूप से चलता रहा कि इसको देखकर लोगों ने भी पुलिस और जिला प्रशासन की सराहना की, इस स्नान पर्व पर हरिद्वार आए श्रद्धालुओं के साथ जितनी विनम्रता के साथ पुलिस ने संयम बरतते हुए श्रद्धालुओं को स्नान कराया वह भी काबिले तारीफ है ।

जिला अधिकारी मयूर दीक्षित व पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर बीती रात से लेकर स्नान चलते रहने तक खड़े रहकर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को वॉच कर रहे , और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को समय-समय पर दिशा निर्देश दे रहे थे
ऐसा पहली बार हुआ है की इतनी भयंकर भीड़ ने हर की पैड़ी पर लगातार गंगा स्नान किया हो। और निर्विघ्न रूप से यह स्नान चलता रहा । कुंभ मेले के दौरान कभी भी इतनी भीड़ हर की पैड़ी पर स्नान के लिए पहुंचने नहीं दी जाती है। भीड़ को कुंभ मेले के दौरान बनाए गए बाड़ो में ही घुमाया जाता रहता है। हर की पैड़ी पर तो लोग पहुंच ही नहीं पाते हैं। लेकिन इस मेले में जितनी भीड़ निरंतर हर की पैड़ी पर बनी रही व हर की पैड़ी पर स्नान करने का मौका श्रद्धालुओं को मिला।इसके लिए जिला व पुलिस प्रशासन बधाई का पात्र है।
क्योंकि हर श्रद्धालु चाहता है ,कि वह हर की पौड़ी पर स्नान करें तो जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने भी लोगों को हर की पैड़ी पर दिल खोलकर स्नान कराया। और लोगों ने भी पुलिस व जिला प्रशासन की दिल खोलकर प्रशंसा की।
1 करोड़ से भी अधिक श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, हरकी पौड़ी पर कुंभ मेले में कभी नही कर पाएंगे इतने श्रद्धलु स्नान।
यह स्नान पर्व एक तरीके से कुंभ मेले के लिए रिहर्सल था। अगर इतनी भीड़ कुंभ के दौरान किसी भी पर्व पर हरिद्वार आ गई ,तो इस भीड़ को 5 से से 7 करोड़ की भीड़ आराम से घोषित कर दिया जाएगा। लेकिन 5 से 7 करोड़ की भीड़ तो नहीं थी। लेकिन इतना तय है कि इस भीड़ की कोई गिनती नहीं की जा सकती ,लेकिन फिर भी एक अनुमान के अनुसार एक करोड़ से भी कहीं अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया और जिला व पुलिस प्रशासन ने भी सीमित संसाधनों के बावजूद श्रद्धालुओं को पवित्र गंगाजल में स्नान करने का पूरा मौका दिया।
जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आपसी तालमेल ने निर्विघ्न सम्पन्न कराया महा स्नान।
यह मेला जिला अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आपसी तालमेल का ही नतीजा था, के स्नान सकुशल संपन्न हुआ और हर की पैड़ी पर आने वाले श्रद्धालुओं ने शाम को हर की पैड़ी पर होने वाली गंगा आरती के भी आराम से दर्शन किए ।और मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया ।
इसके लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के दोनों वरिष्ठ अधिकारी व उनकी टीम बधाई की पात्र है। इस स्नान को देखते हुए यह कह पाना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि यदि अधिकारियों में आपसी तालमेल हो और दोनों ही अधिकारीयों की ट्यूनिंग बहुत अच्छी हो, तो हर कार्य को बेहतर तरीके से जिले में किया जा सकता है। जिसका प्रमाण है, सोमवती अमावस्या का निर्विघ्न संपन्न होने वाला यह महा स्नान ।
