हरिद्वार। आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला ने घुड़सवार पुलिस लाइन में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा बाहरी राज्यों से मेला अवधि में आने वाले घुड़सवार पुलिस के जवान और अश्वो की आवश्यकता के सम्बन्ध में उप निरीक्षक विक्रम सिंह से जानकारी ली।

तथा घुड़सवार पुलिस लाइन में जवानों हेतु बैरिक के लिए प्रस्ताव प्रेषित करने के लिए कहा गया। इसके अलावा बैरागी क्षेत्र में कुंभ अवधि मे स्थापित होने वाले अस्थाई थानों तथा सशस्त्र बलों के अस्थाई कैम्पों की भूमि का भ्रमण किया गया।

बैरागी क्षेत्र में भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान उप निरीक्षक विक्रम सिंह,अपर उप निरीक्षक मनेंद्र कुमार मौजूद रहे।
