इजरायली पर्यटकों ने किया उत्तराखंड पुलिस का दिल से धन्यवाद
टिहरी। दिनांक 15-04-2026 को को एक व्यक्ति जिसका का नाम सागेव मैडमोनी एवं नोफर असयाग जो कि इजरायल से तपोवन क्षेत्र में घूमने आए थे जिन्होंने पुलिस चौकी तपोवन थाना मुनि की रेती पर आज आकर सूचना दी कि मेरा बैग तपोवन में कहीं खो गया है जिसमें एक कैमरा था, जिसकी कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए है।
सूचना पर पुलिस चौकी प्रभारी तपोवन उप निरीक्षक प्रवीन रावत व हेड कांस्टेबल धर्मपाल सिंह व कांस्टेबल कपिल देव ने जाकर जगह-जगह कैमरे देखें व दुकानदारों से पता कर जानकारी की गयी तो उक्त व्यक्ति के बैक को लावारिस अवस्था में सड़क किनारे बद्रीनाथ मार्ग के पास से बरामद किया ।
चौकी लाने पर उक्त व्यक्ति को दिखाया गया जिस पर उनके द्वारा बताया गया कि यह हमारा ही है मिलने पर बहुत खुश हुए व उत्तराखंड पुलिस जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गई एवं धन्यवाद दिया गया।
