माइनिंग टीम पर जानलेवा हमला करने वाले 04 आरोपी चढे हरिद्वार पुलिस के हत्थे
कथित आरोपियों पर जान से मारने की नीयत से माइनिंग टीम पर हमले का है आरोप
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद से ही लगातार फरार चल रहे थे आरोपित
गिरफ्तारी से बचने के लिये ठिकाने बदलने की तरतीब नहीं आयी आरोपियों के काम
लक्सर। 13.07.2026 को माइनिंग टीम पर हमला करने वाले 4 गुंडों को एस एस पी के कड़े रूख पर पुलिस ने दबोचा है।
माइनिंग टीम पर हुए हमले को गम्भीरता से लेते हुये एसएसपी हरिद्वार द्वारा प्रभारी निरीक्षक लक्सर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया था।
गठित पुलिस टीम ने अरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी गयी लेकिन आरोपित घटना के दिन से ही फरार चल रहे थे।

नवनीत सिंह भुल्लर, एसएसपी हरिद्वार
लगातार प्रयास के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर घटना में शामिल 04 आरोपितों को हिरासत में लिया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ये पूरा गैंग अवैध खन्न का कार्य पिछले कई वर्षों से कर रहा है, छेत्र की पुलिस से भी इनकी सांठ गाँठ रहती है, लेकिन एस एस पी के नेचर से ये वाकिफ नही हैं।
