देहरादून।
उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की हो सकती है छुट्टी, महेंद्र भट्ट के स्थान पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को उत्तराखंड बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
हालांकि बीजेपी का अध्यक्ष बनाए जाने के लिए मदन कौशिक का नाम भी चल रहा है ,लेकिन मदन कौशिक व मुख्यमंत्री के बीच तालमेल की कमी होने के कारण रमेश पोखरियाल निशंक को ही ताजपोशी होने की सम्भावना है।लेकिन डॉ निशंक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से काफी सीनियर है ,इस लिये डॉ निशंक अध्यक्ष पद स्वीकारते हैं या नही ये उन्ही को सोचना होगा।
