हरिद्वार।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक ने युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अवगत कराया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रदेश की राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में युवाओं और छात्रों से सीधा संवाद करेंगे।
यह कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू किए गए देशव्यापी आंदोलन ‘छात्रों की गूंज’ का हिस्सा है। इस अभियान की शुरुआत उन्होंने राजस्थान के कोटा शहर से एक महा रैली के जरिए की थी और अब इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए वे देहरादून पहुंच रहे हैं।

उन्होंने बतााया की देशव्यापी अभियान का मकसद देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना और युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों को उठाना। व NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हाल ही में हुए पेपर लीक और परीक्षाओं के रद्द होने से छात्रों में उपजे आक्रोश को मंच देना।
साथ ही परीक्षाओं में अनिश्चितता और सिस्टम की कमियों के कारण छात्रों में बढ़ते मानसिक तनाव और सुसाइड (आत्महत्या) जैसी दुखद घटनाओं पर चर्चा करेंगे। साथ हीै कोचिंग और पढ़ाई के बढ़ते खर्च और डिग्री होने के बावजूद नौकरियों की कमी पर युवाओं की आवाज बुलंद करना।
