अल्मोड़ा, 30 जून
उक्त मॉक ड्रिल के सफल आयोजन के क्रम में आज टेबल टॉप एक्सरसाइज (बैठक) आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा संभावित आपदा परिदृश्यों के अनुरूम अपनी अपनी कार्य योजनाएं बनाई गई।
जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में हुई इस बैठक में उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल वाले स्थलों पर गठित टीमें अपनी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझ लें। कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा जैसी स्थितियों में होने वाले रेस्क्यू ऑपरेशन में संसाधनों, प्रतिक्रिया तथा रिस्पांस टाइम का अभ्यास करना होता है।

उन्होंने कहा कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य है कि यदि आपदा की कोई परिस्थिति बनती है तो हमारी तैयारियां सुनिश्चित रहें। इसमें सभी विभागों को समन्वय से कार्य करना होगा।
