
*ऑपरेशन प्रहार के तहत खाड़खाला के पास से एक नशा तस्कर गिरफ्तार*
*ऋषिकेश निवासी नशा तस्कर से बरामद की गई 31 ग्राम स्मैक*
*चौकी बीपुरम क्षेत्र में पुलिस टीम ने की कार्रवाई, अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज*
टिहरी गढ़वाल। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल, श्वेता चौबे के निर्देशन में लगातार सघन चेकिंग एवं कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल एवं क्षेत्राधिकारी टिहरी के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नई टिहरी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा चौकी बीपुरम क्षेत्रांतर्गत खाड़खाला के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के कब्जे से 31 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।
