
*पेंशन प्रकरणों के त्वरित समाधान के लिए कोषागार में पेंशन सेल का गठन, प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण और लंबित मामलों की नियमित निगरानी के निर्देश*

पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बुधवार को जिला कोषागार का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने डबल लॉक कक्ष, पेंशन अनुभाग, पीपीओ पटल, अभिलेखागार सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों, स्टॉक तथा कोषागार परिसर में कराए गए मरम्मत कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।

डबल लॉक कक्ष के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्टांप, पैडलॉक (ताले), बहुमूल्य पंजिका तथा अधिवक्ताओं को निर्गत किए जाने वाले स्टांप सहित विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों एवं सामग्री का बारीकी से परीक्षण किया। उन्होंने स्वयं स्टांप की गणना कर उसका संबंधित अभिलेखों से मिलान किया तथा बहुमूल्य पंजिका का भी अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान अभिलेख एवं भौतिक स्टॉक नियमानुसार एवं सुव्यवस्थित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कोषागार परिसर में हाल ही में कराए गए मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया।
