आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान
जनपद के सभी कार्यालय एवं शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई।

हरिद्वार। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की 139वीं जयंती जनपद हरिद्वार में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने देवपुरा चौक स्थित पंत पार्क पहुंचकर पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर वक्ता, कुशल प्रशासक एवं समाज सुधारक थे। आधुनिक भारत के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के साथ ही सामाजिक एवं राजनीतिक चेतना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
