हरिद्वार, बहादराबाद
ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस का कड़ा प्रहा
SSP हरिद्वार के नेतृत्व में धर्मनगरी में नशे की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर पुलिस ने दबोचा
पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार-2026” अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में अवैध शराब, मादक पदार्थों, जुआ-सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 12.06.2026 को गश्त एवं चेकिंग के दौरान दीप स्कूल के पास, घेर बहादराबाद क्षेत्र से एक अभियुक्त को भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ हिरासत में गया।
बरामद शराब में विभिन्न ब्रांडों की कुल 48 क्वार्टर एवं 02 हाफ बोतलें शामिल हैं। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली बहादराबाद में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
